रणजीत एवेन्यू में 3 हुक्का बार पर छापेमारी, 7 हुक्के बरामद, 5 काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी में बढ़ते अपराध को देखते हुए एजेंसियों ने रेड करते हुए कारवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा अब बीएसएफ टीम को भी साथ लेकर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ओर अन्य एजेंसियों ने रेड करनी शुरू कर दी है। इसी तरफ शनिवार रात साढ़े 11 बजे सीमा सुरक्षा बल को साथ में लेकर रणजीत एवेन्यू के तीन हुक्का बारों में एक साथ रेड की गई।यह तीन हुक्का बार रेस्टोरेंट एल्गिन, लोकल और हिड्डन में छापेमारी की। वहां कम आयु के बच्चों को हुक्का पीते दिखे।इस रेड के दौरान कई स्टाफ भागने में सफल हो गए तो कईयों को टीम ने हिरासत में लिया। छापेमारी में सात हुक्के और कई फ्लेवर बरामद हुए। एनसीबी को लगातार सूचना मिल रही थी कि रणजीत एवेन्यू में अवैध हुक्का बार चल रहे हैं। जो जांच करने के बाद यह कारवाई की गई। इससे पहले एनसीबी टीम नशीली गोलियों की बरामदगी में फोकस करती थी, और बीएसएफ बॉर्डर के इलाको पर, लेकिन यह हुक्का सहित अन्य अपराध को ट्रेस करने में भी यह शामिल होने लग गए हैं यह पहली कारवाई थी। हुक्का पीने वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, इसके अलावा 5 मालिकों सहित स्टाफ के मेंबरों को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस जांच करने के बाद आरोपियों पर पर्चा दर्ज कर आगे की करवाई करेगी। यह संयुक्त अभियान दर्शाता है कि शहर में अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एजेंसियां कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कार्रवाई युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और शहर में एक सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *