झब्बाल में शिअद की रैली में कवरेज कर रहे 2 पत्रकारों के मोबाइल चोरी

झब्बाल की अनाज मंडी में शिअद की ओर से रविवार को रैली आयोजित की गई। इस मौके पर सुरक्षा प्रबंधों की पोल इस कदर खुलती नजर आई कि स्टेज से केवल 50 मीटर दूर मीडिया कवरेज कर रहे 2 पत्रकारों के मोबाइल चोरी हो गए। इस संबंधी मौके पर पुलिस को भी सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी देते हुए पत्रकार मंदीप सिंह व गुरदियाल ने बताया कि वह स्टेज के बिलकुल सामने कैमरों से कवरेज कर रहे थे। जिस दौरान उनकी जेब से किसी ने मोबाइल निकाल लिए। उन्होंनें कहा कि पुलिस केवल वीआईपी लोगों के स्वागत में व्यस्त थी। देर शाम उन्होंने थाना झब्बाल में लिखित शिकायत भी दी। एसपी रिपूतापन सिंह का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर मिलती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *