अमृतसर में बारिश के बीच किसानों का मार्च:लोगों से पंजाब बंद का समर्थन मांगा, बोले- बड़े कॉर्पोरेट ने छोटे दुकानदारों को उजाड़ा

अमृतसर में किसानों की ओर से 30 दिसंबर को पंजाब बंद की दी गई कॉल के बीच आज किसान जत्थेबंदियों ने मार्च निकला। भारी बरसात के बीच ही किसान अमृतसर के मानावाला से चले और शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों को इस बंद का समर्थन करने को कहा। किसान संघर्ष कमेटी के सदस्यों की ओर से खाली बक्सों को पीट-पीट कर लोगों को आवाज लगाई कि 30 दिसंबर को पंजाब बंद किया जा रहा है। इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने गोल्डन गेट पर संबोधित करते हुए कहा कि आज किसानों की ओर पंजाब बंद की मुहिम चलाई जा रही है। अमृतसर की 14 सड़कों पर किसानों का काफिला चल रहा है और लोगों से समर्थन मांग रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें छोटे दुकानदारों, रेहड़ी फड़ी वालों, ट्रांसपोर्टर सहित सभी ने इस बंद के समर्थन का आश्वासन दिया है। वो अब चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी, अकाली दल और कांग्रेस पार्टी भी अपनी स्थिति स्पष्ट करें और बताएं कि वो बंद में साथ देकर किसानों के साथ हैं या फिर मोदी सरकार के साथ है। ऑनलाइन व्यापार से काम खत्म हो गया
सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार की तरफ से हमला सिर्फ किसानों पर ही नहीं है बल्कि हर वर्ग पर है। बड़े कॉर्पोरेट घरानों ने छोटे दुकानदारों को उजाड़ दिया है। ऑनलाइन व्यापार से काम खत्म हो गया है इसीलिए इस बंद को समर्थन देकर लोगों को दिखा देना चाहिए कि हर वर्ग सरकार की तानाशाही के खिलाफ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *