विधायक भावना बोहरा की 151 किमी की कांवड़ यात्रा:भोरमदेव मंदिर में अर्पित करेंगी मां नर्मदा का जल;बोलीं-यह आस्था-पर्यावरण से जुड़ी सनातन संस्कृति की रीति

सावन के दूसरे सोमवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर से कांवड़ यात्रा शुरू की। वे भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। यह यात्रा एक सप्ताह में पूरी होगी। विधायक भावना बोहरा ने मां नर्मदा और नर्मदेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। वोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं है। यह आस्था, अनुशासन और पर्यावरण प्रेम से जुड़ी सनातन संस्कृति की रीति है। छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की उन्होंने इस यात्रा को क्षेत्र और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए अपना संकल्प बताया। विधायक ने कहा कि वे हिंदू धर्म को मानने वाले लोग हैं। यह उनकी आध्यात्मिक यात्रा है। विधायक या कांवड़ यात्री, हर रूप में उनकी धर्म के प्रति आस्था है। सभी श्रद्धालुओं का जताया आभार उन्होंने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का आभार जताया। यह यात्रा शिव भक्ति और सामाजिक समरसता का उदाहरण बनेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *