बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनर विमान ढाका के स्कूल पर गिरा:1 की मौत, 26 घायल; हाथठेले पर अस्पताल पहुंचाया

बांग्लादेश की वायुसेना का एक ट्रेनर विमान ढाका के स्कूल पर गिरा है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक सीनियर अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है। हादसे में 26 लोग घायल हैं। घायलों को हाथठेले पर अस्पताल ले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। बांग्लादेशी सेना ने हादसे में वायुसेना के F-7 BGI विमान के क्रैश होने की जानकारी दी है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राहत-बचाव कार्यों के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की दो टुकड़ियां तैनात की गई हैं। विमान हादसे से जुड़ी फुटेज… खबर अपडेट हो रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *