गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। जमुआ चौक पर फल खरीद रहे एक व्यक्ति से मोबाइल और नगदी झपटकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ लिया। बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति के हाथ से स्मार्टफोन और 2000 रुपए छीन लिए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने पीछा कर दोनों को जमुआ प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के पास पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान गंगा कुमार और विष्णु विश्वकर्मा के रूप में हुई है। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपियों ने कई अन्य झपटमारी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा तलाशी में गंगा कुमार से झपटा गया मोबाइल और 2000 रुपए मिले। साथ ही अन्य पीड़ितों से छीने गए 7400 रुपए भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य झपटमारी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। गिरिडीह एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने जगर्नाथडीह में देव पासवान के किराए के मकान से चोरी के 6 महंगे स्मार्टफोन बरामद किए। झपटमारी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।


