लुधियाना में जमीन के बदले धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने व्यक्ति से लाखों की रकम की और जमीन को किसी और को बेच दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार साहनेवाल के रहने वाले अमित कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए दो व्यक्तियों को 10 लाख रुपए बयाने के रूप में दिए थे। पीड़ित ने बताया कि रजिस्ट्री से पहले ही आरोपियों ने जमीन किसी और को बेच दी। आरोपियों ने न तो पैसे वापस किए और न ही जमीन दी। आरोपियों की पहचान आरोपी गुरचरण सिंह गांव ठकरवाल और भगवत सिंह गांव दोलो कलां के निवासी हैं। थाना जोधा के एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।


