फाजिल्का के गांव में खेल मैदान की मांग:ग्रामीण बोले-ग्राउंड नहीं तो वोट नहीं, नशे से हो चुकी तीन लोगों की मौत

फाजिल्का जिले के भारत-पाक सीमा के पास स्थित डंगर खेड़ा गांव में खेल मैदान की मांग तेज हो गई है। गांव के लोगों ने विधायक को चेताया है कि अगर मैदान नहीं बना तो वोट मांगने न आएं। गांव में करीब साढ़े 6 हजार मतदाता हैं। यहां 500 से ज्यादा लोग सरकारी नौकरी में हैं। एक समय में यह गांव राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता था। लेकिन अब खेल मैदान की कमी से युवाओं की प्रतिभा दब रही है। पिछले कुछ समय में नशे के कारण तीन युवाओं की मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए गांव ने ‘मिशन प्लेग्राउंड इन डंगर खेड़ा’ अभियान शुरू किया है। सीएम मान से लगाई गुहार ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वे गांव के युवाओं को खेलों से जोड़ना चाहते हैं। इसलिए जल्द से जल्द गांव में खेल मैदान के लिए जगह दी जाए। बल्लूआना के विधायक को भी स्पष्ट कर दिया है कि या तो खेल मैदान बनवाएं या फिर वोट मांगने न आएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *