युवक के मर्डर के विरोध में जयपुर-आगरा हाईवे जाम, पथराव:पुलिस से धक्का-मुक्की; मुख्य आरोपी ने ASI की पिस्टल छीनने की कोशिश की, पैर में गोली लगी

जयपुर में युवक की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने जयपुर-आगरा हाईवे (जामडोली) जाम कर दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो जमकर धक्का-मुक्की हुई। दुकानों पर पथराव किया। इससे कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक जवान भी घायल हो गया। सुबह 9 बजे से आगरा रोड पर अफरा-तफरी का माहौल है। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारी 50 लाख रुपए मुआवजा, मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी, जामडोली थानाधिकारी के निलंबन (सस्पेंड), फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई जैसी मांगों पर अड़े हैं। मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। DCP तेजस्विनी गौतम ने बताया- सुबह पुलिस आरोपियों को जामडोली थाने ला रही थी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर अनस खान ने ASI की पिस्टल छीनने की कोशिश की। बीचबचाव में उसके दोनों पैर में गोली लग गई। इलाज के लिए उसे SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया- रविवार रात करीब 9:30 बजे विपिन नायक उर्फ विक्की (22) निवासी कच्ची बस्ती जामडोली की हत्या की गई। आरोपी अनस खान उर्फ शूटर पालड़ी मीणा हाल भट्टा बस्ती का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ बाइक पर आया था। यहां कच्ची बस्ती में विपिन के घर जा रहा था। विपिन घर के सामने मिला तो उसको अंधेरे में बुलाया। इसके बाद छाती में ताबड़तोड़ चाकू घोंप दिया। विपिन के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए। अनस ने चाकू लहराकर लोगों को धमकाया और साथियों के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। अनस हिस्ट्रीशीटर है। प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *