इंडिगो फ्लाइट 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रही:तकनीकी खराबी के कारण लौटी; तिरुपति से हैदराबाद के लिए उड़ी थी

इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण विमान करीब 40 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वापस तिरुपति आ गया। एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयरबस A321neo विमान तिरुपति एयरपोर्ट से शाम 7:42 बजे रवाना हुआ और लगभग 8:34 बजे वापस लौट आया। तिरुपति से हैदराबाद के लिए यह दिन की आखिरी शेड्यूल्ड फ्लाइट थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। पैसेंजर्स ने फ्लाइट रीशेड्यूलिंग की मांग की सोशल मीडिया में फ्लाइट से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ पैसेंजर्स एयरलाइन स्टाफ से रीशेड्यूलिंग की मांग कर रहे हैं। इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, फ्लाइट तिरुपति से शाम 7:20 बजे रवाना होती है और रात 8:30 बजे हैदराबाद पहुंचती है। फ्लाइट वापसी के अन्य मामले… 19 जुलाई: एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 19 जुलाई को उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही हैदराबाद वापस आ गई थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था। हालांकि टेकऑफ के थोड़ी देर बाद पायलट फ्लाइट को वापस हैदराबाद ले आया। विमान में तकनीकी खराबी थी, हालांकि किस तरह की गड़बड़ी थी। इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें… 16 जुलाई: गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की बुधवार रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। विमान में 191 लोग सवार थे। हालांकि, इंडिगो की तरफ से इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से उड़ान भरते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल के तहत, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। 15 जुलाई: पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा इंडिगो विमान 15 जुलाई को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था। 8 जुलाई: इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री बोले- झटका लगा इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। इसे सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया था। —————– ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ अटकलें: अमेरिकी अधिकारी बोलीं- भारत को पूरी जांच करने दें अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर अमेरिकी एजेंसी ने सावधान रहने की सलाह दी है। यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने कहा, जो बातें सामने आई हैं वो सिर्फ अटकलें लगाने वाली हैं। भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अभी अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है। इस तरह की जांच में समय लगता है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *