फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार:सुनसान जगह पर बैठकर बना रहे थे योजना, तेजधार हथियार बरामद

फरीदकोट जिले की थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने एक गिरोह के 4 सदस्यों को लूटपाट करने की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 2 कापे, एक गरारी लगी लोहे का पाइप, एक कृपाण समेत एक चोरी की बाइक को बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के सागर कुमार, गदीप सिंह उर्फ दीपू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, सतपाल सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ चमकौर सिंह की निगरानी में एएसआई भूपिंदरजीत सिंह ने समेत पुलिस इन आरोपियों को जैतो रोड रजबाहे पुल के पास से गिरफ्तार किया। कमरे में छिपकर बना रहे थे योजना गिरफ्तारी के समय आरोपी एक सुनसान कमरे में छिपकर क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे थे। इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा में इन सभी चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट से रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ इस मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना सागर कुमार है। जिसके खिलाफ पहले भी चोरी व एक्साइज एक्ट के तहत कुल 10 केस दर्ज हैं। गिरोह के बाकी आरोपियों के खिलाफ भी चोरी, नशा तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के 10 मामले पहले से ही दर्ज हैं। अब इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। रिमांड मिलने के बाद आरोपी से आगे की पूछताछ की जाएगी और पुलिस को इनसे कुछ मामले सुलझने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *