पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाकुड़ प्रखंड के कुमारपुर निवासी हबीबुर रहमान (22) के रूप में हुई। वह स्वर्गीय सलीम शेख का इकलौता पुत्र था और दवा का कारोबार करता था। घटना सिद्धार्थनगर मोहल्ले के पास स्थित एक खेत में हुई। हबीबुर व्यवसाय के सिलसिले में नारायणखोर गांव जा रहा था। रास्ते में उसने टॉयलेट के लिए बाइक रोकी। इसी दौरान आकाश में जोरदार बिजली चमकी और वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कुछ लोगों ने शव का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया। इससे मृतक की पहचान हुई और परिजनों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया।


