PM आवास नहीं मिलने से परेशान आर्मी जवान का भाई:धमतरी कलेक्ट्रेट में खुद पर पेट्रोल डाला, नगर सैनिकों ने बचाया

छत्तीसगढ़ के धमतरी में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित एक युवक ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। ग्राम डोमा का रहने वाला यह युवक एक आर्मी जवान का भाई है। युवक ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर मौजूद नगर सैनिकों की सतर्कता से उसके हाथ से माचिस छीन ली गई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत युवक को वॉशरूम ले जाकर पानी से नहलाया। पीड़ित का आरोप है कि पिछले 2 साल से प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन कर रहा है। लाभार्थियों की सूची में नाम आने के बाद भी उसे काट दिया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पेट्रोल से भरा डब्बा जब्त कर लिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के विरोध में की गई इस कार्रवाई से कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
करण ने बताया कि वह पहले भी 7-8 बार प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसका नाम पहले सूची में आया था, लेकिन बाद में बिना जानकारी के हटा दिया गया, जिससे वह बहुत परेशान हो गया। करण का कहना है कि उसने कई बार अधिकारियों से मिलकर शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आखिरकार हताश होकर वह पेट्रोल और माचिस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा, ताकि आत्मदाह कर सके। उसने शरीर पर पेट्रोल डाल भी लिया था। ग्राम सभा की मंजूरी मिलने पर आवास होगा स्वीकृत
अपर कलेक्टर रीता यादव ने बताया कि करण सोनवानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति की मांग की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे पूरा हो चुका है और फिलहाल शासन स्तर पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ग्राम सभा की मंजूरी मिलने पर आवास स्वीकृत किया जाएगा। फिलहाल युवक को रुद्री थाना को सौंपा गया है और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *