गोल्डन टेंपल के बाद अब एयरपोर्ट पर थ्रेट कॉल:फोन कर अज्ञात युवकों ने बम से उड़ाने की दी धमकी; जांच शुरू

पंजाब में अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। गोल्डन टेंपल के बाद अब एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों को एक अज्ञात युवक ने फोन कर धमकी दी कि एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। फोन कॉल मिलने के तुरंत बाद एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने जांच की शुरू अमृतसर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच को शुरू कर दिया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट के अंदर तैनात सीआईएसएफ भी अलर्ट पर आ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *