प्रतापगढ़ इवेंट व्यवसायियों की बैठक आयोजित:चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पर चर्चा

प्रतापगढ़ में टैंट, लाइट, डेकोरेशन, फोटोग्राफर, फ्लावर, डीजे, हलवाई और जेनरेटर व्यवसाय से जुड़े लोगों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 6 जनवरी को होने वाले टेंट एसोसिएशन के चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व लोकेंद्र सिंह ने किया और सभी व्यवसायियों को आयोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समारोह सभी मांगलिक कार्यों से जुड़े व्यवसायियों को एकजुट करने और उनके मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करने का अवसर देगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आयोजन को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *