रिटायर्ड एएसपी का बेटा साइबर फ्रॉड का शिकार:व्हाट्सऐप पर आए लिंक को डाउनलोड करते ही खाते से रुपए निकले

जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र में निवासी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के पुत्र साइबर ठेके के शिकार हुए। हालांकि समय रहते ही खाते को ब्लॉक करवाया गया ऐसे में ज्यादा राशि खाते से फ्रोडस्टर नहीं निकाल पाए, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के पुत्र के व्हाट्सएप पर एक फेक लिंक शेयर किया गया था उस लिंक को डाउनलोड करते ही खाते से पैसे 42003 रुपए निकाल लिए, फ्राॅडस्टर ने पहले 3रुपए निकले और उसके बाद दो और ट्रांजैक्शन कर बयालीस हजार की राशि खाते से निकाल ली। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने महामंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया । रूपनगर निवासी सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह रेहड़िया ने महामंदिर थाने में कल 26 दिसंबर को मामला दर्ज कर बताया कि 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे उनके पुत्र नवदीप सिंह के खाते से 42003 रुपए साइबर फ्रॉड कर निकाल लिए गए। नवदीप का मोबाइल हैक कर हेकर ने 3 ट्रांजेक्शन कर राशि निकली। कोरियर एड्रेस अपडेट ऐप का लिंक शेयर किया रिटायर्ड एएसपी ने बताया कि हेकर ने पहले ट्रांजेक्शन में 3 रुपए निकाले, दूसरे ट्रांजैक्शन में 35,000 और तीसरे ट्रांजैक्शन में 7 हजार रुपए की राशि खाते से निकाल ली। किसी करण राठौड़ और प्रतीक मिस्त्री के मोबाइल नंबर से फेक कोरियर एड्रेस अपडेट के ऐप का लिंक भेजा गया, उस लिंक को डाउनलोड किया तो तीन ट्रांजैक्शन का मैसेज आया। 5 मिनिट में हुआ ट्रांजैक्शन 25 दिसंबर को सुबह 9.09 पर लिंक आया क्लिक करते ही 9 बजकर 14 मिनट पर खाते से 42003 रुपए निकल गए। उसी समय 1930 पर कॉल कर जानकारी दी, और जिस खातों में ट्रांजैक्शन हुए वो खाते होल्ड करवाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *