सूने मकान के ताले तोड़कर घुसे चोर:नकदी और जेवर चोरी कर ले गए, रिश्तेदारी में कार्यक्रम में गया था पीड़ित

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आए दिन फायरिंग, चाकूबाजी, चोरी और घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ आदि आपराधिक घटनाओं से लोग सहमे हुए है। गुरुवार देर रात को चोरों ने कोटा रोड आदर्श नगर स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुबह पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। कोटा रोड स्थित आदर्श नगर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वे परिवार सहित गुरुवार रात अपने रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी बीच चोरों ने पीछे से घर के सभी ताले तोड़ कर घर में रखे 80 हजार नकद, साथ ही दो सोने की अंगूठियां और चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार घर पर पहुंचा तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। परिवार ने अंदर देखा तो घर का सभी सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बिस्तर, अलमारियों में रखे सभी समान बिखेर दिए थे। पीड़ित परिवार ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने पहले थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाने की बात कही, फिर मौके पर आने आने को कहा। इसके चलते कॉलोनीवासियों में भी खासा रोष नजर आया। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया। वहीं, पीड़ित ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *