जालंधर के कोट सदीक मोहल्ले में एक परिवार ने एनजीओ के साथ मिलकर हंगामा किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे है। पीड़िता रजनीश रानी ने कहा- मेरी शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। शादी के 6 महीने बाद से ही मेरे ससुराल वालों ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। रानी ने कहा- वे विदेश जाने के लिए मुझसे दहेज मांगने लगे। जब मैं गर्भवती हो गई तो मुझे बहुत परेशानी होने लगी। रजनीश राजी ने कहा- उसकी शादी कपूरथला के एक युवक से हुई थी। मेरे सास-ससुर दहेज को लेकर मुझे बहुत परेशान करते थे। रजनीश रानी ने कहा- मुझे कमरे में बंद करके रखा जाता था। आरोप लगाया कि जब मैं गर्भवती हो गई तो मुझसे कहा गया कि हमें लड़की नहीं लड़का चाहिए। फिर मुझसे कहा गया कि हम अपने बेटे की दूसरी शादी कर देंगे। मैं पिछले पांच महीने से अपने मायके में रह रही हूं। एसीपी बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी क्राइम सीन पर पहुंचे एसीपी बरजिंदर सिंह ने कहा- परिवार द्वारा महिला सेल में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जोकि जांच के अधीन है। इसे लेकर परिवार आज यहां पर इकट्ठा हुआ था। परिवार के साथ पुलिस ने बातचीत कर ली है। जांच के बाद जो लीगल कार्रवाई होगी, वो की जाएगी। मामले की जांच पहले डिवीजन नंबर-7 द्वारा की जा रही थी, मगर फिर उक्त केस को महिला सेल में भेज दिया गया था।


