मोगा में देर रात एक भाई ने बहन की हत्या कर दी। फतेहगढ़ कोरोटाना का रहने वाले भाई-बहन अपने नाना के घर वेरों के गए हुए थे। वहीं 20 वर्षीय युवती के भाई को अपनी बहन के चरित्र पर शक था और उसने अपनी बहन की बेसबॉल मार कर हत्या कर दी। मौके पर बाघा पुराना और थाना समालसर की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। मृतक वीरपाल कौर की नानी ने कहा कि दोनों भाई-बहन में बेहद प्यार था। पता नहीं क्या हुआ उसने दरवाजा बंद कर अपनी बहन को पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी जनक राज ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि गांव वेरो के में युवती की हत्या हुई है। हम मौके पर पहुंचे हैं और शव को कब्जे में ले लिया गया है। वही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी अपनी बहन वीर जोत के चरित्र पर शक करता था। आगे पूछताछ की जाएगी।


