100108 पार्थिव शिवलिंग की पूजा:जशपुर के मैनी नदी से निकली कलश यात्रा; फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 3 दिवसीय कार्यक्रम

जशपुर जिले के बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में एक लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले सावन के दूसरे सोमवार (21 जुलाई) को मैनी नदी तट से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर मौजूद रहीं। पूजन के दौरान कुल 100108 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। 3 दिन तक कार्यक्रम चलेगा। तीन दिन चलेगा कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने कलश स्थापना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की। श्री फलेश्वर महादेव मंदिर बगिया में 22 से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष पूजन कार्यक्रम होगा। इस दौरान प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, प्राण-प्रतिष्ठा, पूजन, रुद्राभिषेक, आरती और विसर्जन किया जाएगा। पूजन कार्यक्रम प्रख्यात आचार्यों और पुरोहितों के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कौशल्या साय ने ग्रामवासियों, क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। एकादशी पर्व पर विशेष आयोजन वहीं, जिले के दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में एकादशी पर्व पर विशेष आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने महाआरती में हिस्सा लिया। उन्होंने मंदिर की गतिविधियों की सराहना की। महाआरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांटा गया। दोकड़ा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *