BJP बोली-पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका:अंबिकापुर में प्रबोध मिंज, बलरामपुर में मंत्री रामविचार की प्रेसवार्ता, कहा-कांग्रेस सरकार में सिर्फ घोटाले हुए

कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। अंबिकापुर में विधायक प्रबोध मिंज एवं बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। बीजेपी नेताओं ने कहा कि पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंक दिया है। भूपेश के बेटे कांग्रेस के कौन से पद पर है जो कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशान किया जा रहा है। भूपेश सरकार में पेड़ों की कटाई एवं कोयला उत्खनन की अनुमति जारी की गई है। अंबिकापुर में विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। भूपेश बघेल और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने पूरे प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है, जो प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। कांग्रेस काल में जमकर लूटा
प्रबोध मिंज ने कहा कि शराब घोटाले, कोयला घोटाले, चावल घोटाले, गोठान घोटाले से लेकर पीएससी घोटाले तक में इसने प्रदेश के संसाधनों को जम कर लूटा था। आज इन घोटालों के आरोपी एक-एक कर नप रहे हैं। सभी जेल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेवजह जिस तरह अपराधियों के विरुद्ध हो रही कानून सम्मत कार्रवाई को कहीं और मोड़ा जा रहा है। विधायक ने कहा कि जब भी आप सभी कॉल ब्लॉक आवंटन और पेड़ कटाई आदि पर सवाल उठाते थे, तो दस जनपथ के दबाव में सीधे तौर पर भूपेश बघेल बचाव में आ जाते थे। कहते थे कि कोल ब्लॉक आवंटन का विरोध करने वाले अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर दें। साल 2010 में केन्द्र में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। तब कोयला मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा हसदेव अरण्य को पूरी तरह से नो-गो जोन घोषित किया गया था। 23 जून 2011 को केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रहते ही तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन कोल ब्लॉक को खोलने का प्रस्ताव दिया गया। अब कांग्रेसी भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। नेताम बोले- पूर्ववर्ती सरकार में सिर्फ घोटाले हुए
कोल ब्लॉकों का जब आबंटन हुआ तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य नहीं हुए, बल्कि डेवलपमेंट के लिए जो राशि आई, उसमें भ्रष्टाचार हुआ। जब बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिसमें अधिकारी व नेताओं का सिंडिकेट लिप्त रहा। नेताम ने कहा कि ईडी ने कोल लेवी से लेकर शराब घोटाले तक मामले को उजागर कर चुकी है। इसमें जमकर अवैध कमाई की गई और पैसे दिल्ली दरबार में पहुंचाए गए। इससे घबराकर कांग्रेस हाय तौबा मचा रही है। बलरामपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *