चंबा में हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम इंचार्ज रिश्वत लेता गिरफ्तार:ट्रेनर के पेमेंट के बदले मांगी घूस, एएसपी बोले- मामले की तह तक जाया जाएगा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम के प्रभारी को विजिलेंस ने रेड मारकर 18 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर की शिकायत के आधार पर की गई। आरोप है कि उसने हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम के माध्यम से चंबा थाल बनाने की कला सिखाने वाले मास्टर ट्रेनर का भुगतान करने के एवज में 18 हजार रुपए की रिश्वत के मांगी थी। रंगे हाथों किया गिरफ्तार शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर ने विजिलेंस को इस बारे जानकारी दी। जिसके चलते विजिलेंस ने रिश्वतखोर कर्मचारी विक्रांत गिल को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार की सुबह मास्टर ट्रेनर ने कर्मचारियों को रिश्वत की राशि लेने के लिए चंबा शहर में मौजूद हिमाचल पर्यटन निगम के रावी व्यू कैफे में बुलाया‌। कर्मचारियों को जैसे ही मास्टर ट्रेनर ने मांगी गई रिश्वत की राशि दी, तो विजिलेंस टीम ने उक्त कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी बोले- मामले की तह तक होगी जांच एएसपी विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जैसे ही शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया, तो रिश्वतखोर कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई। उसके तहत यह मामला दर्ज करने में सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जाएगी और मामले की तह तक जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी को दी गई नगद राशि को भी विजिलेंस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *