सावन मिलन समारोह मनाया

बोकारो | धमाल ग्रुप की ओर से सिटी पार्क में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हरियाली तीज के अवसर पर यह कार्यक्रम महिलाओं के बीच आपसी मेलजोल, उमंग और उत्साह से भरपूर रहा। ग्रुप की सदस्य रजनी जायसवाल, वंदना, रीता, संजू, मन्जू, प्रेमलता, सरिता, पूनम, अंजू, रेखा, माया और राखी ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर समारोह की शोभा बढ़ाई। सभी ने सावन के गीतों पर नृत्य किया, झूला झूले और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *