छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द…कुछ के रूट बदले:मुंबई-हावड़ा रूट के यात्री होंगे परेशान; 23 से 30 अगस्त के बीच नहीं चलेंगी गाड़ियां

बिलासपुर रेलवे जोन में हावड़ा-मुंबई रूट की 26 ट्रेनों को 23 अगस्त से 30 अगस्त तक कैंसिल कर दिया गया है। कई गाड़ियां डायवर्ट रूट से चलाई जाएगी। बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को जोड़ने का काम होगा। 26 गाड़ियों में 22 एक्सप्रेस ट्रेनें और 4 मेमू ट्रेनें शामिल हैं। गाड़ियों के रद्द होने से मुंबई-हावड़ा रूट के यात्रियों के साथ-साथ गुजरात, राजस्थान, बिहार और तेलंगाना जाने वाली यात्री परेशान होंगे। वहीं बिलासपुर और रायगढ़ के बीच मेमू के कैंसिल रहने से लोकल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। डायवर्ट रूट से चलने वाली गाड़ियां बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां कई परियोजनाओं पर चल रहा काम रेल प्रशासन ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ ही दूसरी जोन में कई परियोजनाओं पर एक साथ काम चल रहा है। इसमें बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है। यह व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर और दक्षिण भारत से जोड़ती है। ट्रेनों के परिचालन को और भी सुचारू और नई गाड़ियों के लिए रूट क्लियर करने नई लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे इन्फ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ यात्री ट्रेनों की टाइमिंग भी सही होगी। 206 KM पर तीसरी और चौथी लाइन कनेक्टिविटी बिलासपुर से झारसुगड़ा के बीच 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन का निर्माण पूरा किया गया है। इसके तहत बिलासपुर-झारसुगड़ा सेक्शन के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन को चौथी रेललाइन में जोड़ने का यह काम 24 अगस्त से 26 अगस्त तक किया जाएगा। मथुरा स्टेशन में होगा काम, ट्रेनों के बदले रूट उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में बाद मथुरा जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन को मथुरा स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा। जिसके चलते इस पर चलने वाली ट्रेनें 1 से 2 अगस्त तक बदले हुए रूट से चलाई जाएगी। …………………….. छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें कैंसिल: बिहार-गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद जाने वाले यात्री होंगे परेशान; 16 अगस्त से 24 दिन तक नहीं चलेंगी गाड़ियां रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं, कई गाड़ियां बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। बिलासपुर रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते 16 अगस्त से 10 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिसके चलते यात्री ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *