पेंड्रा में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई:दो व्यापारियों के गोदाम से 162 बोरी एनपीके और डीएपी उर्वरक जब्त, गोदाम सील

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने अवैध भंडारण और कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी की। पेंड्रा तहसील के आमाडांड में शेर बहादुर ठाकुर के यहां से 84 बोरी एनपीके और डीएपी उर्वरक जब्त किया गया। झाबर में अभिषेक सोनी के गोदाम से 78 बोरी एनपीके और सुपर फास्फेट उर्वरक मिला। दोनों स्थानों पर मिले अवैध भंडारण के बाद गोदामों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार अविनाश कुजूर, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर और उर्वरक निरीक्षक हेमंत कश्यप की टीम ने की। अधिकारियों की टीम लगातार समितियों और व्यापारियों के गोदामों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *