बीच सड़क पर रील बनाई या स्टंट किया तो खैर नहीं… पुलिस कर रही कार्रवाई

राजधानी में बीच सड़क पर रील्स बनाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस ऐसे युवकों को पकड़ कर पहले थाने ला रही है, फिर उसे अपने अंदाज में नियम-कानून का पाठ पढ़ा रही है। ये रीलबाज अलग-अलग पब्लिक प्लेस में बीच सड़क पर वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल कर हीरो बनने का प्रयास करते हैं। ये कभी किसी फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो बनाते हैं, तो कभी किसी पब्लिक प्लेस में बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर रील्स बनाते हुए खुद को हीरो बताते हैं। नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए गलत तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करनेवाले ऐसे युवकों का रांची पुलिस ने हाल के दिनों में भूत उतार दिया है। पुलिस ऐसे युवकों को पकड़ कर थाने ला रही है और कानून समझा रही है। सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर हीरो बनने का प्रयास करने वाले ये युवक थाना पहुंचते ही जीरो बन जा रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद खुद को हीरो बताने वाले युवक कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया में दूसरा वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए दिखाई देते हैं। वे सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर लोगों से मांफी भी मांगते हुए दिखते हैं। नियम तोड़ने आैर मापी मांगते हुए फिर नियम का पालन करने की सलाह देने वाले का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दूसरे लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी पुलिस ने फ्लाईओवर पर ही कराई थी परेड : पुलिस ने आरोपी को 9 जून को पकड़ा। उसको उसी फ्लाईआेवर पर परेड कराई। उसने गलती मानते हुए माफी मांगी आैर लोगों से ट्रैफिक नियम मानने की अपील की। कार्रवाई पर गिड़गिड़ाने लगा : सोशल मीडिया में खुद को हीरो बताने वाला रिंकू थाना पहुंचते ही जीरो बन गया। हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए थाने में ही रांची पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। यह वीडियो पुलिस ने जारी किया। 6 जून : सिरमटोली स्थित कार्तिक उरांव फ्लाइओवर के उद्घाटन के अगले ही दिन बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हुआ। लोगों ने सोशल मीडिया में ही कमेंट कर उस पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। 2 दिनों के बाद आरोपी हैदर अली लेन निवासी हंटर उर्फ कासिफ पकड़ा गया। 19 जुलाई : हिंदपीढ़ी निवासी रिंकू खान उर्फ शौकिया गुंडा ने मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद के पास बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर रील बनाया। सोशल मीडिया में रील वायरल होते ही पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। रिंकू शनिवार को पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद थाना पहुंचते ही वह पुलिस के समक्ष गिड़गिड़ाने लगा। सिरमटोली फ्लाईओवर पर उद्घाटन के दूसरे ही दिन किया था बाइक से स्टंट पकड़े जाने के बाद माफी मांगते हुए रांची पुलिस जिंदाबाद के लगाए नारे हाल के दिनों में 2 चर्चित मामले…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *