बेलपत्र तोड़ रही महिला को विषैले जंतु ने काटा

पाटन| अमवा गांव में सोमवार की सुबह 11 बजे पूजा के लिए बेलपत्र तोड़ रही महिला को विषैले जंतु ने काट लिया, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अमवा निवासी सोनी देवी (35 वर्ष) पति सुनील भुइयां पूजा के लिए घर के पास पेड़ से बेलपत्र तोड़ रही थी। इसी दौरान विषैले जंतु ने उनके पैर में काट लिया। सोनी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, लेकिन थोड़ी ही देर में वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि किस प्रकार का जंतु था, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं मिल पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *