अजमेर में महिला से दिनदहाड़े लूट,VIDEO:महिला बोलीं-चलती गाड़ी पर मेरा गला पकड़ चेन तोड़ी; मारपीट की, पीछा भी किया

अजमेर में दिनदहाड़े महिला से चैन स्नेचिंग की वारदात सामना आई है। चलती गाड़ी पर बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन को तोड़ लिया। चैन को तोड़ते वक्त बदमाश और महिला के बीच छीना झपटी भी हुई। इस दौरान महिला का बेटा गाड़ी से गिर गया। सूचना पर अजमेर पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई है। क्रिश्चियन गंज और स्पेशल पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित महिला जया ने बताया कि वह अलकनंदा कॉलोनी में रहती हैं। अपने बेटे को कॉलोनी के बाहर चीज दिलवाने के लिए स्कूटी पर लेकर गई थी। वापस आते वक्त बाइक पर दो बदमाशों ने पीछा किया था। दोनों बदमाश बाइक पर आगे निकल गए। जब वह आगे गाड़ी लेकर पहुंची तो चलती गाड़ी पर सड़क पर खड़े एक युवक ने गले पर झपट्टा मार दिया। सोने की चेन तोड़ने की कोशिश करने लगा इसी बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान बेटा भी गाड़ी से गिर गया। जिसके पैर में चोट आई है। बाद में वह बाइक लेकर फरार हो गए। चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसकी शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। CCTV में कैद हुई वारदात अलकनंदा कॉलोनी में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। जिसमें दो बदमाश स्कूटी सवार महिला का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला की चलती गाड़ी पर उसके ऊपर एक युवक झपटा मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बीच महिला और बदमाश के बीच हाथापाई भी हुई। हाथापाई के दौरान महिला का बेटा गाड़ी से नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया। बाद में महिला के चैन तोड़कर युवक अपने अन्य साथ ही के साथ फरार हो गया। पुलिस ने शहर में की नाकाबंदी महिला के साथ दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर स्पेशल टीम को भी अलर्ट पर रखा है। स्पेशल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर महिला से वारदात की जानकारी ली है। साथ ही शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में नाकाबंदी भी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *