रामानुजनगर | शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। रामानुजनगर के वीरेंद्र कुमार को उच्च न्यायालय बिलासपुर से दूसरी बार जीत मिली है। वीरेंद्र, शासकीय प्राथमिक शाला ललमटिया में शिक्षक हैं। उन्होंने क्रमोन्नत वेतनमान को लेकर याचिका क्रमांक वीपीएस नं. 4868 दायर की थी। इस पर 17 जून 2025 को सुनवाई हुई। कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। यह फैसला न सिर्फ वीरेंद्र की जीत है, बल्कि प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए भी मिसाल है। कोर्ट के निर्णय से उन कर्मचारियों को मजबूती मिलेगी, जो अपने वैधानिक अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। फैसले के बाद वीरेंद्र भावुक हो गए। उन्होंने कहा, यह जीत सत्य की है। इसका श्रेय वे अपने दिवंगत माता-पिता, ईश्वर और न्यायालय को देते हैं।


