मवेशियों को सड़क पर छोड़ा तो होगी कार्रवाई

भास्कर न्यूज | राजनगर नगर परिषद में आवारा पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं और गंदगी को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य नगर परिषद अधिकारी लालमन तिवारी, अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, लेखापाल राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी रामनगर सुमित कुमार कौशिक मौजूद रहे। थाना प्रभारी सुमित कुमार कौशिक ने कहा कि खुले घूमते जानवरों से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पशुपालकों ने अपने जानवरों को नहीं बांधा, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि जानवरों के खुले घूमने से नगर की सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। नागरिकों को परेशानी हो रही है। बैठक में खटाल संचालकों की बात भी सुनी गई। समाधान पर चर्चा हुई ताकि पशुपालकों को असुविधा न हो और नगर भी साफ-सुथरा बना रहे। अंत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि सभी पशुपालक अपने जानवरों को बांधकर रखें। आदेश न मानने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। बैठक में कमलेश चतुर्वेदी, सुरेश गौतम, धर्मेंद्र सिंह, समय लाल पटेल, गिरिजा विश्वकर्मा, बृजेश कुमार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *