रायपुर में चक्काजाम से पहले भिड़े कांग्रेस नेता, VIDEO:सुशील शुक्ला और गिरीश दुबे के बीच बहस, BJP बोली-कांग्रेस अब सड़क पर भी बंट गई

रायपुर में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस नेताओं की बीच आपसी बहस हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं। आस-पास खड़े कार्यकर्ता बीच-बचाव करते दिख रहे। दोनों नेताओं की बीच हुए विवाद को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस की कथित गुटबाजी बताया है। भाजपा का तंज- कांग्रेस अब सड़क पर भी बंट गई भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि, जनता तो पहले से ही कांग्रेस से नाराज़ थी, अब उनके नेता प्रदर्शन से पहले एक-दूसरे से उलझ रहे हैं। यह कांग्रेस की विफलता और भ्रम की राजनीति का प्रमाण है। कांग्रेस के नेताओं में अनुशासनहीनता करना आम बात है। ये जनता के मुद्दे कहकर केवल दिखावा करते है। जिस पार्टी के नेताओं के बीच आपस में समन्वय नहीं है वह प्रदेश की जनता के मुद्दे क्या उठाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *