भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर एपेक्स पब्लिक स्कूल, छिन्दडांड के तीन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रारंभिक परीक्षा 2024-25 में सफलता हासिल की है। यह परीक्षा प्रतिभा सम्मान योजना के तहत जनवरी में आयोजित हुई थी। कोरिया जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया था। जिले से केवल तीन छात्र ही राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। तीनों ही छात्र एपेक्स पब्लिक स्कूल के हैं। इनमें अभिज्ञान प्रकाश, निधि रजवाड़े और कृषा अग्रवाल शामिल हैं। इन तीनों को 21 जुलाई 2025 को अंबिकापुर स्थित कमिश्नर कार्यालय में सम्मानित किया गया। अभिज्ञान प्रकाश और निधि रजवाड़े को रजत पदक मिला। कृषा अग्रवाल को कांस्य पदक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। सम्मान कमिश्नर सरगुजा संभाग नरेंद्र दुग्गा ने प्रदान किया। प्राचार्या प्रगति सिंह ने बच्चों के परिजनों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही बच्चों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राएं, शिक्षक और परिजन।


