छात्रों को मिला लज्या-अशोक अलंग सम्मान

पटना/बैकुंठपुर | शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लज्या-अशोक कुमार अलंग स्मृति सम्मान समारोह 2025 गरिमामयी माहौल में हुआ। यह आयोजन शिक्षाविद् स्व. अशोक कुमार अलंग और स्व. लज्या अलंग की पुण्य स्मृति में हर साल होता है। समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य उमाशंकर शुक्ला और वरिष्ठ व्यवसायी प्रकाश जायसवाल मौजूद रहे। उमाशंकर शुक्ला ने स्व. अशोक अलंग और लज्या अलंग के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। जितेंद्र गुप्ता ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। मेहनत और समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में शासकीय रामानुज विद्यालय और आदर्श कन्या विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन्हें स्मृति चिन्ह, पदक और प्रशस्ति पत्र दिए गए। कक्षा 10वीं के कमल भान ने 91.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मासूमा परवीन को 92.2 प्रतिशत अंक मिले। कक्षा 12वीं के योगेश कुमार को 85.6 प्रतिशत और खुशबु को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। कार्यक्रम का संचालन योगेश गुप्ता ने किया। मेधावी छात्र को सम्मानित करते जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *