लुधियाना में युवक को मारी गोली,VIDEO:छाती पर लगने से मौत, हत्या के इरादे से आए थे, कारोबारी बोला-गवाही से रोकने को लेकर हमला

पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले शाम नगर इलाके में दो गुटों में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में रोहित नाम के युवक की छाती पर गोली लगन से मौत हो गई। दोनों गुटों में हुई फायरिंग की वीडियो भी सामने आ गई है। सीसीटीवी कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो में एक स्कूटी पर रोहित और उसके दो साथी कार के पीछे छिपते दिखाई दे रहे है। इतने में वहां मानव अपने एक साथी के साथ आ जाता है। मानव की रोहित के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होती है। बहस के बाद मानव ने रोहित को बिल्कुल करीब से गोली मार दी। रोहित ने भी मानव पर गोली चलाने का किया प्रयास गोली लगने के तुरंत बाद रोहित जमीन पर गिर गया। गोली मारकर भाग रहे मानव पर रोहित गोली चलाने के प्रयास करता है, लेकिन इतने में उसका दम टूट जाता है। मानव और उसके एक अज्ञात साथी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। बता दें कि गोली चलाने के करीब आधे घंटे बाद मानव फिर से घटना स्थल पर आकर गोली का खोल उठाकर ले गया था। रोहित को गोली मारने वाला मानव होटल कारोबारी कमलजीत सिंह भतीजा है। वहीं हत्यारे मानव के चाचा कमलजीत ने डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की हुई है। 24 जुलाई को जिंदी हत्या केस में होगी गवाही कमलजीत ने बताया कि पुलिस ने उन्हें अदालत में गवाही देने के उपरांत सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि उन पर या उनके परिवार पर तीसरी बार हमला हो सकता है। कमलजीत को अपने भाई जिंदी की हत्या के मामले में 24 जुलाई को गवाह के रूप में अदालत में पेश होना है। कमलजीत ने मीडिया के सामने कहा- मुझ पर भी हमला हुआ है। मेरे भतीजे मानव पर इसलिए हमला किया गया है, ताकि हमें कोर्ट की सुनवाई में जाने से रोका जा सके। इसके बावजूद पुलिस ने कोई पुलिस सुरक्षा नहीं दी। पुलिस का सिर्फ इतना दावा है कि 24 जुलाई को गवाही के समय उनके साथ अदालत में वह सुरक्षा कर्मी साथ में भेजेगे। इस मामले में डीजीपी को भी पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी गई है। गैंगस्टर मोनी और दर्पण से पूछताछ कर रही पुलिस
गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ मोनी और दर्पण को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाई है।14 जुलाई की देर रात जवाहर नगर कैंप में कमलजीत के घर पर हुई फायरिंग मामले में पूछताछ की जा रही है। मोनी और दर्पण दोनों का नाम इस घटना से जुड़ा है। दोनों इस केस में नामजद है। इस मामले में अलावा रविवार रात शाम नगर इलाके में हुई रोहित की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। क्योंकि कमलजीत का आरोप है कि रोहित और उसके साथी कमलजीत के भतीजे मानव की हत्या करने के लिए आए थे। पुलिस दोनों मामलों में गैंगस्टरों से पूछताछ करेगी। पिता बोले- हमें सुबह पता चला कि गोली लगी है एसएचओ बिक्रमजीत ने कहा कि मृतक रोहित के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज किया है। भारत नगर चौक नजदीक यह गोली चलने की घटना हुई है। सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गई है। मरने वाले रोहित ड्राइवरी का काम करता था। रोहित के पिता नरेश कुमार ने कहा- हमें पूरा मामला नहीं पता। बड़े बेटे का फोन आया था कि कोई झगड़ा हुआ है। गोली लगने का हमें सुबह पता चला है। जिन युवकों ने रोहित को अस्पताल पहुंचाया उन्होंने बताया कि रोहित के गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि इंसाफ दिया जाए। रोहित की बुआ सुदेश ने कहा कि हमें सुबह पता लगा कि रोहित के गोली लगी है। उसकी सिविल अस्पताल में मौत हो गई है। सुबह पुलिस कर्मियों का फोन आया तो मामले की जानकारी मिली। रोहित वैसे ड्राइवरी का काम करता था। पिछले 2 से 3 दिन हो गए थे वह काम पर नहीं गया था। रोहित मेरे पास ही रहता था। रोहित अभी कुंवारा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *