दिल्ली, मुंबई, राजस्थान की सभी ट्रेनों में वेटिंग:9 अगस्त को रक्षा बंधन, उसके पहले धनबाद आने वाली अधिकतर ट्रेनें हुईं फुल

रक्षा बंधन 9 अगस्त को है। इस मौके उनके लिए दूसरे शहरों से धनबाद आना आसान नहीं, जिन्होंने पहले से ट्रेनों का टिकट नहीं कटाया। दिल्ली, मुंबई, दक्षिण से आनेवाली तमाम ट्रेनों में अब टिकट उपलब्ध नहीं हैं। इन जगहों से 6 से 8 अगस्त के बीच खुलनेवाली अधिकतर ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। उनमें लंबी वेटिंग लग चुकी है। राजधानी, नेताजी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, मुंबई मेल, एलेप्पी, सूरत-मालदा टाउन, गंगा-सतलज सहित किसी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है, ऐसे में नए टिकटों का कन्फर्म होना काफी मुश्किल है। तत्काल का विकल्प है, पर टिकट मिलना आसान नहीं होता। बिना आरक्षण के आना भी काफी परेशानी भरा होता है। होली, दशहरा, दिवाली, ईद जैसे मौकों पर तो जनरल बोगियों में पैर तक रखने की जगह खाली नहीं होती।
दिल्ली, मुंबई, दक्षिण से आने वाली ट्रेनों की यह है स्थिति
हवाई यात्रा : अभी टिकट बुक करा लेने पर कम लगेगा फ्लाइट का भाड़ा धनबाद आने वालों के लिए अभी फ्लाइट का विकल्प भी बचा है। धनबाद आने के लिए रांची, दुर्गापुर और देवघर की फ्लाइट पकड़ सकते हैं। इसके लिए अगर अभी बुकिंग कराई जाए, ताे किराया कम लगेगा। समय के साथ किराया बढ़ जाता है। स्पेशल ट्रेन : जम्मू व यशवंतपुर की ट्रेनों को नहीं मिला अवधि विस्तार जम्मूतवी और चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए धनबाद आनेवाली गरीब रथ स्पेशल को 31 जुलाई के बाद अभी तक परिचालन अवधि विस्तार नहीं मिला है। वहीं, यशवंतपुर से धनबाद आने वाली स्पेशल ट्रेन को भी विस्तार नहीं दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *