लुधियाना में अमेरिका से मिले टारगेट पर फेंका पेट्रोल बम:प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर की फायरिंग, जमीनी विवाद में रची साजिश

लुधियाना में जगराओं के गांव बद्दोवाल में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 12आरोपियों को नामजद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आई20 कार, स्कॉर्पियो और तीन पेट्रोल बम बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अर्शप्रीत सिंह भूलर उर्फ अर्श, ऐकजोत सिंह, ध्रुव ठाकुर, गुरिंदर सिंह बराड़ उर्फ गुरी, बलजिंदर सिंह और अमरीक सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी पंजाब के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के अनुसार, प्रॉपर्टी कारोबारी यादविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। बदमाशों ने घर पर पेट्रोल बम फेंके जानकारी के अनुसार 9-10 जून की मध्यरात्रि को आई20 कार में सवार बदमाशों ने उनके घर पर पेट्रोल बम फेंके। बम फटने से आग की लपटें उठीं। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग की। एक गोली घर में लगे पाम के पौधे को लगी। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। अमेरिका से मिली सुपारी पुलिस ने थाना दाखा में केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर शूटर अर्शप्रीत सिंह को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि अमेरिका से रह रहे एक गैंगस्टर ने आरोपियों को सुपारी दी थी। पुलिस अभी भी 6 फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जमीन विवाद में हमला करवाया जैनपुर के दिलदार नाम के व्यक्ति ने जमीन विवाद में साजिश रचते हुए अमेरिका में बैठे गैंगस्टर कुवर से संपर्क किया। डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह ने बताया कि दिलदार ने यादविंदर सिंह पर हमला करवाने के लिए कुवर को सुपारी दी। कुवर ने पटियाला के शूटर अर्श भूलर, रिहाज, साहिल मल्होत्रा और साहिल उर्फ मटरू से संपर्क किया। आरोपी आई20 कार में गांव बद्दोवाल पहुंचे और यादविंदर के घर पर हमला कर फरार हो गए। मामले में कुल 12 आरोपी नामजद पुलिस ने इस मामले में कुल 12 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य शूटर रिहाज और उसके साथियों को वारदात के बाद पनाह देने वाले गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी निवासी निहाल सिंह वाला मोगा, बलजिंदर सिंह निवासी भमा लंडा फिरोजपुर और अमरीक सिंह निवासी तलवंडी भाई फिरोजपुर भी पकड़ा गया है। पूछताछ में जुटी पुलिस डीएसपी ने बताया कि तीन शूटर, साजिश रचने वाला और सुपारी देने वाले समेत 6 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किये हथियार भी बरामद करने के साथ साथ पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से और भी हथियार बरामद होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *