अमृतसर में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत:थाने के बाहर ट्रांसफॉर्मर का तार टूटकर गिरा, स्विच नहीं होने से हादसा

अमृतसर में लोपोके थाने के पास करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग थाने की दीवार बनाने का काम कर रहे थे। इस दौरान थाने के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक 65 वर्षीय टहल सिंह थाने से चार किलोमीटर दूर ठट्ठा गांव के रहने वाले थे। वह थाने की दीवार का निर्माण कार्य कर रहे थे। मृतक टहल सिंह के बेटे कारज सिंह ने बताया कि उसके पिता खाना खाकर लौट रहे थे तो थाने के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर का तार टूटकर गिर गया। तार बाजू में आर-पार हो गई ट्रांसफॉर्मर पर स्विच नहीं लगा होने के कारण तार उसकी बाजू में लगी और आर पार हो गई। जिससे टहल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेता बाबा राजन सिंह मौरे कलां, सरपंच जीत सिंह जौहल और परमजीत टी पटियाला ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने तार को काटकर उसपर स्विच नहीं लगाया। जिसके कारण ही व्यक्ति की मौत हुई है। अब परिवार को सहायता दी जाए ताकि उसके परिवार के सदस्य निर्वाह कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *