कृषि सेवा केंद्रों में अनियमितता:भानुप्रतापपुर में 4 दुकानदारों को नोटिस; अमानक सामग्री बेचने की शिकायत पर कार्रवाई

कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर के कोरर क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम ने कृषि सेवा केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। टीम ने दुकानों में लगे पीओएस मशीनों और स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया। जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। इनमें स्टॉक रजिस्टर का अपूर्ण संधारण, मूल्य सूची का न होना, मौजूदा स्टॉक और अनुज्ञप्ति पत्र का प्रदर्शन न करना शामिल था। साथ ही किसानों को बिल और रसीद नहीं दिए जाने की शिकायतें भी मिलीं। विभाग ने चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में मिला नियमों का उल्लंघन इनमें कोरर के रवि वीरू ट्रेडर्स, जय महाकाली कृषि सेवा केंद्र, राठौर कृषि सेवा केंद्र और ग्राम हेटारकसा का कलिहारी कृषि केंद्र शामिल हैं। इन दुकानों के खिलाफ पहले से ही शिकायतें मिल रही थीं। जांच में एफसीओ 1985 के उल्लंघन के प्रमाण भी मिले हैं। निरीक्षण के दौरान खाद एवं बीज उर्वरक निरीक्षक और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी मौजूद थे। गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज उपलब्ध कराना मकसद यह कार्रवाई कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर की गई। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराना इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य था। उप संचालक कृषि जितेंद्र कोमरा के मार्गदर्शन में टीम ने आसपास के गांवों में स्थित निजी कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *