खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों का हड़ताल खत्म:समयमान वेतनमान, पदोन्नति समेत 9 मांगों की मिली मंजूरी, बाकी 4 मांगें शासन स्तर की

खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने कर्मचारियों की 13 में से 9 मांगों को स्वीकृत कर लिया है। बाकी 4 मांगें शासन स्तर की हैं। बता दें कि कर्मचारी संघ ने 10 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया था। यह 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गया। कर्मचारी वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति और समान वेतनमान की मांग कर रहे थे। साथ ही हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान भी मांगों में शामिल था। मंगलवार को कुलपति डॉ. लवली शर्मा हड़ताल स्थल पहुंचीं। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। विश्वविद्यालय स्तर पर संभव सभी 9 मांगों को मंजूर कर लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म कर दिया। कर्मचारियों ने कुलपति और कुलसचिव को गुलदस्ता भेंट कर आभार जताया। संघ के जिला अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की गरिमा और छात्रहित को देखते हुए आंदोलन समाप्त किया गया है। हड़ताल खत्म होते ही विश्वविद्यालय में सामान्य गतिविधियां शुरू हो गईं। इन मांगों को मिली स्वीकृत ये हैं शासन स्तर की मांग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *