चेन स्नैचर्स की जानकारी देने पर 25 हजार का इनाम:पलामू पुलिस ने अपराधियों की तस्वीरें जारी कीं, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रहेगी

पलामू में चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए नई पहल की है। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने 6 मोटरसाइकिल सवार अपराधियों की तस्वीरों वाला एक वांटेड पोस्टर जारी किया है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने पोस्टर जारी कर इनाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपराधियों की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। यह इनाम केवल सटीक और उपयोगी सूचना देने वाले को ही मिलेगा। एसपी ने आम जनता से सतर्क रहने और अपराध नियंत्रण में सहयोग की अपील की है। संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत शहर थाना, मेदिनीनगर को दी जा सकती है। इसके लिए कई नंबर जारी किए गए हैं। सदर एसडीपीओ का नंबर 94317 06240, शहर थाना प्रभारी के नंबर 94317 06249 और 8271762101, नियंत्रण कक्ष का नंबर 7070452955 हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *