उदयपुर जिले में शुक्रवार को 15 स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए गए। संयुक्त निदेशक डॉ प्रकाश चंद्र शर्मा ने सीएचसी घासा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीएमओ डॉ मनोहर सिंह यादव, डीपीएम सदाकत अहमद और बीपीएम हितेश सामर भी साथ थे। सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया ने चणावदा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। गिर्वा में पीएचसी चणावदा और लकडवास, कुराबड़ में पीएचसी जगत, झाड़ोल में सीएचसी मादड़ी, फलासिया में पीएचसी पानरवा, सायरा में सीएचसी पदराडा, कोटडा में सीएचसी बेकरिया, खेरवाड़ा में पीएचसी ढीकावास और सीएचसी बावलवाडा, नयागांव में पीएचसी कनबई आदि जगहों पर शिविरों का आयोजन हुआ। शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण, बच्चों का टीकाकरण, 30 वर्ष से अधिक आयु वालों की डायबिटीज, हायपरटेंशन, कैंसर, टीबी स्क्रीनिंग, आंखों की जांच की गई। साथ ही दन्त रोगों की पहचान, कुपोषण की जानकारी, परिवार कल्याण साधनों का वितरण, आभा आईडी बनाने सहित शिविर में 37 प्रकार की जांचे निशुल्क की गई।
सीएमएचओ द्वितीय डॉ जी एम सैयद ने उप जिला चिकित्सालय भींडर और सीएचसी मोड़ी,एडिशनल सीएमएचओ डॉ रागिनी अग्रवाल ने लकडवास और जगत, डिप्टी सीएमएचओ डॉ अंकित जैन ने ढीकावास और बावलवाडा, डिप्टी सीएमएचओ द्वितीय डॉ ओ पी रायपुरिया ने इंटाली और घासा,डी आरसीएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बेकरिया और पदराडा,डीटीओ डॉ आशुतोष सिंघल ने कनबई और पीपली ब, का निरीक्षण किया।


