भास्कर न्यूज |केतार प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार वैद्य को एफएलएन चैंपियनशिप के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा के द्वारा सम्मानित किया गया।एफएलएन कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक प्रमुख हिस्सा है जिसके तहत वर्ग दो से पांचवीं तक के छात्रों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का कौशल विकास करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें पढ़ना लिखना एवं गणित का संख्या ज्ञान की प्रतियोगिताएं होती है। उक्त कार्यक्रम के केतार प्रखंड में सफल क्रियान्वयन एवं बेहतर कार्य करने के लिए बीपीएम रवि कुमार वैद्य को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सिल्वर मेडल,मोमेंटो डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। मौके जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री कुलदीपक कुमार अग्रवाल, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे कानन कुमार पात्रा, विजय पांडे एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अर्सी मुर्तुजा , इंदु विश्वकर्मा, कविता कुमारी ,रवि शंकर ,चितरंजन कुशवाहा, नवीन प्रकाश , सुदीप श्रीवास्तव हित अन्य लोग मौजूद थे।


