भास्कर न्यूज|गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देशानुसार समाहरणालय गढ़वा गेट के सामने जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों व कर्मियों को बताया गया कि चालक हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल जरूर करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना काफी खतरनाक हो सकता है। उन्होंने ऐसी गलती नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल, हेड फोन, इयर बड्स का उपयोग नहीं करने की अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि चालकों को यातायात नियम का पालन कर सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु बाइक से हो रही है और सबसे अधिक दुर्घटना के शिकार लोग बाइक चलाने वाले ही हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने व करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वाहन चालक गलती नहीं करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाएं। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। नियमों का पालन नियमित रूप से किया जाए तो भविष्य उज्जवल हो सकती है। डीटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और यातायात नियम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। लोग यह संकल्प लें कि हम सभी सुरक्षित यात्रा करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाया।


