गढ़वा|बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोइन्दी गांव निवासी शेर मोहम्मद अंसारी का पुत्र सवीर अंसारी 22 वर्ष बुधवार को बाइक की टक्कर में घायल हो गए। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सबिर अली अपने मोटरसाइकिल से डीजल लेने के लिए बंशीधर नगर की ओर गया हुआ था। वापस घर लौट के क्रम में भोजपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


