गढ़वा|अबुआ आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत गढ़वा जिला के डंडा प्रखंड में लाभुकों के चयन में अनियमितता प्रकाश में आया है। जांच में पाया गया कि तत्कालीन पंचायत सचिव शंभु प्रसाद ने विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अबुआ आवास योजना में योग्य लाभुकों की जगह पर अयोग्य व्यक्तियों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया। इस संबंध में डीसी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार से जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इस अनुचित कृत्य से योजना की पारदर्शिता प्रभावित हुई और पात्र लाभुकों के अधिकारों का हनन हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शंभु प्रसाद को झारखंड सेवक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


