भास्कर न्यूज| नर्रा कोसरिया मरार पटेल समाज नर्रा राज के अंतर्गत ग्राम बनियातोरा में बैठक रविवार को आयोजित की गई। उक्त बैठक मे राजिम राज के समाज पदाधिकारी के साथ ही राजसदस्य बासीन शामिल हुए। ईष्ट देवी मां भगवती शांकभरी की छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पूजन अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि लोचन पटेल प्रदेश संरक्षक थे। अध्यक्षता संयोजक नर्रा पुरुषोत्तम पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे तेजराम पटेल छग प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मरार के आतिथ्य में हुआ। राजिम और नर्राराज से संबधित आए आवेदन को सभापति के आदेशानुसार संगठन सचिव के द्वारा पढ़कर सुनाया गया। सभा में सामाजिक रिति रिवाज के साथ समाज के समक्ष संरक्षक लोचन पटेल के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर वर वधु का विवाह सम्पन्न कराया। तेजराम पटेल छग प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने समाज को कहा कि समाज के लिए शिक्षा और संस्कार जरूरी बताया शिक्षा एक ऐसा हथियार है जो बंद ताले को खोलने का चाबी बताया। शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बेटा – बेटिओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण के साथ संस्कार दे ताकि मां बाप व गांव समाज का नाम रोशन हो। सभापति लोचन पटेल ने कहा की समाज मे शिक्षा संस्कार के अलावा संगठन किसी भी समाज के विकास के लिए जरूरी बताया। इस मौके पर लोचनराम पटेल तेजराम पटेल अध्यक्ष राजिम राज पुरुषोत्तम पटेल अध्यक्ष नर्राराज सुखराम पटेल संरक्षक फिंरगी पटेल नारायण पटेल जगदीश पटेल गणेश पटेल जागेश्वर पटेल सलाहकार गणपत पटेल दमोदर पटेल माखन पटेल कार्यकारी अध्यक्ष नारायण पटेल परमेश्वर पटेल नेतराम पटेल चंदन पटेल अमरसिंह पटेल ललित पटेल मौजूद थे।


