सावन शिवरात्रि पर 1008 पुष्पों से भोलेनाथ का पूजन

भास्कर न्यूज| लुधियाना श्री दुर्गा माता मंदिर, जगराओं पुल के पास सावन माह की शिवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने 1008 कमल के फूल अर्पित कर भोलेनाथ का विशेष पूजन किया। मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने जल, बेल पत्र, धतूरा और भांग से भगवान शंकर का रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख-शांति और मंगल की कामना की। ऊं नम: शिवाय के मंगल जाप करते हुए श्रद्धालु भोलेनाथ के भजन गाते रहे। वरिंदर मित्तल ने कहा कि सावन माह भक्तों के जीवन में खुशियां लाता है और भोलेनाथ को प्रसन्न करने से आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने शिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के मंगल की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *