नहर किनारे फिसला पैर, तेज बहाव में बहा, युवक की मौत

लुधियाना। मंगलवार दोपहर एक 17 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सूफिया पुत्र जमाल, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो इन दिनों इशर नगर इलाके में रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे सूफिया गिल वाली नहर के किनारे से गुजर रहा था, तभी उसका पैर अचानक फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। नहर में पानी का बहाव तेज था, जिसकी वजह से वह बहते-बहते गहरे पानी में चला गया और डूब गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी अमनप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। करीब दो घंटे की तलाश के बाद युवक का शव गुरु नानक कॉलोनी के नजदीक नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *