कांकेर| पखांजूर थानांतर्गत ग्राम पीवी 127 एवं पीवी 19 के मध्य खेत लाड़ी में जुआ खेलते हुए चार लोग पुलिस ने पकड़ा है। ग्राम पीवी 127 व पीवी 19 के मध्य खेत लाड़ी में 22 जुलाई को खेत लाड़ी में पीवी 12 के मनोज मंडल, पीवी 19 के अजय मंडल, पीवी 20 के भावसिंधु मंडल व पीवी 20 के प्रदीप ओझा जुआ खेल रहे थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की लाड़ी में जुआ खेल रहे चारो लोगों को पकड़ा। अन्य कई लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने चारों जुआरी के पास 14,500 रूपया के साथ ताशपत्ती जब्त किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


