नए पंचायत भवन सहित 22 मांगों के लिए आवेदन सौंपा

भास्कर न्यूज | कांकेर साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर 22 आवेदन सौंपे। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को कहा। जनदर्शन में जनपद पंचायत कांकेर से ग्राम मुरागांव में नवीन पंचायत भवन निर्माण के लिए आवेदन सौंपा गया। इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीणों ने पीएम आवास दिलाने, भूमि सीमांकन कराने, कब्जा हटाने, सहायता राशि दिलाने, राशन कार्ड दिलाने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने कहा। इस अवसर पर डीएफओ कांकेर रौनक गोयल, अपर कलेक्टर जितेंद्र कुमार कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *